फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में आ रहा बदलाव : सैलजा

विज्ञापन
उकलाना। पत्रकारों से बात करतीं कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा व अन्य। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
उकलाना मंडी (हिसार)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों का जुड़ाव हो रहा है। इससे देश में काफी बदलाव आ रहा है। दो दिन बाद यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी, जिससे लोगों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। यह कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छतीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा का। वे सोमवार को अपने पैतृक गांव प्रभुवाला में पत्रकारों से बात कर रही थीं। इस दौरान वे कांग्रेस के लीगल सेल के चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल के पिता भगवान दास नंबरदार के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची थीं।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा व जजपा की सरकार भानुमति का कुनबा है। यह कुनबा जमकर प्रदेश की जनता को लूटने में लगा है। केवल सोशल मीडिया पर अपना गुणगान कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता अलग है। कुमारी सैलजा ने कहा कि गुजरात व हिमाचल के विधानसभा चुनाव के परिणाम एक ही समय आए थे, परंतु मीडिया में हिमाचल की सफलता का जिक्र नहीं किया गया। हिसार एयरपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में ही बेहतर तालमेल नहीं है। इस मौके पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, भूपेंद्र गंगवा, जगन्नाथ भवानकर, बाला देवी खेदड़, राजेश अंबरसर, कर्ण सिंह लितानी, विजेंद्र कपूर, गीता सिहाग, सतबीर सिंह, दरबारा सिंह, जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें