फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: प्रदर्शनकारियों ने SP को दिखाए काले झंडे, किशोरी की हत्या के मामले में गिरफ्तारी न होने से हैं नाराज

Mon, 19 Dec 2022 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को घेर लिया। सुरक्षा कर्मी गाड़ी से नीचे उतरकर और गाड़ी को पीछे करवाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक को काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी का घेराव करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में किशोरी की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा ग्रामीणों व कई संगठनों से जुड़े सदस्यों ने लघु सचिवालय के बाहर सोमवार को दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह की गाड़ी का घेराव कर उन्हें काले झंडे दिखाए। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय के गेट पर डेरा डाल दिया।

विज्ञापन


शाम करीब साढ़े 5 बजे डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार धरनास्थल पर पहुंच कर ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए। वहीं, मंगलवार को गांव में चल रहे धरने पर गठित की गई कमेटी का बैठक में अगली रणनीति बनाई जाएगी। 

सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे  किशोरी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिजन, ग्रामीण व जन संगठन के सदस्य क्रांतिमान पार्क से काली पट्टी बांध लघु सचिवालय के लिए निकले। करीब एक बजे प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय के सामने पहुंचे तो सचिवालय की तरफ से पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह की गाड़ी आ रही थी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को घेर लिया। सुरक्षा कर्मी गाड़ी से नीचे उतरकर और गाड़ी को पीछे करवाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक को काले झंडे दिखाए तो चालक गाड़ी को तेज गति से वैकल्पिक रास्ते से चला गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग 
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे दलबीर किरमारा, किसान नेता रवि आजाद, शकुंतला जाखड़, प्रजापति हनुमान वर्मा ने कहा कि गांव के जलघर में किशोरी का शव बरामद हुआ था। शहर के नागरिक अस्पताल के बाद दोबारा से रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम किया गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई। पुलिस ने मामले में हत्या और दुष्कर्म की धारा तो जोड़ दी है, लेकिन, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें