फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट का डेपुटेशन समय पूरा, अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में करीब तीन साल बाद शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा एक बार फिर से बंद हो गई हैं। दो माह के बाद एक बार फिर से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद हो गई है। गर्भवती महिला, पेट रोगी, हैपेटाइटिस, लीवर के मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर होना पड़ेगा। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रविशु भाटिया का दो माह का डेपुटेशन पूरा हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 के आसपास मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आ रहे है। अस्पताल के अलावा सीएचसी-पीएचसी से भी गर्भवती या पेट रोगी रेफर होकर यहां आते है। पिछले डेढ़ माह से प्रतिदिन 70 के आसपास अल्ट्रासाउंड हो रहे थे। एक अक्तूबर से अब यह सुविधा बंद हो गई। मंगलवार को अस्पताल में कोई अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। करीबन 30 गर्भवती व पेट रोगियों को हताश होकर लौटना पड़ा। इसके बाद मरीज निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गए। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती का कहना है कि हमारी ओर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होगी, ताकि मरीजों को फायदा मिल सके। पंचकूला हेडक्वार्टर से हिसार के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट का साक्षात्कार हुआ है। इसका अभी कोई जवाब नहीं आया है। उम्मीद है कि हमें जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें