फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचना हत्याकांड : आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सुभाष नगर में महिला रचना की हत्या और उसकी बेटी अंजलि पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार ढाणी ठाकरिया निवासी चांदी राम उर्फ लंबू को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के साथ हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी का प्रयास करेगी।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, आपसी अनबन के दौरान आरोपी ने रचना के माथे पर सोटे से वार किया था जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी अंजलि पर भी हमला किया था। घायल अंजलि को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी नाबालिग बेटे को अपने साथ ले गया था और उसे अपनी बहन के घर छोड़ दिया था। पुलिस ने बुधवार को ही बच्चे को बरामद कर लिया था। उसे फिलहाल उसकी मौसी को सौंपा गया है।
चांदी के साथ सहमति संबंध में रह रही रचना का शव सोमवार शाम को बंद कमरे में मिला था व उसकी बेटी अंजलि अचेत अवस्था में मिली थी।
शादी की बात को लेकर हुई अनबन : आरोपी से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चांदी व रचना की शनिवार रात को शादी की बात को लेकर अनबन हुई थी। विवाद के बाद चांदी सो गया था व रात को रचना ने अपनी बेटी के साथ उसे मारने का प्रयास किया जिस पर चांदी ने दोनों पर सोटे से वार किए। फिर मकान को ताला लगाकर व रचना के छोटे बेटे को साथ लेकर भाग गया। पहले वह हिसार व फिर बठिंडा गया। बाद में गांव निंदाना में अपनी बहन के घर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें