फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले की 13 मंडियों में 15 मार्च से शुरू होगी सरसों की खरीद

Thu, 06 Mar 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में सरसों की खरीद 15 मार्च से की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मार्केट कमेटी ने सरसों खरीद के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 13 मंडियों में सरसों की खरीद होगी।
विज्ञापन

इस बार पिछले साल के मुकाबले सरसों का सरकारी रेट 300 रुपये ज्यादा है। इस बार 5,950 रुपये क्विंटल के रेट पर सरसों खरीद होगी। हैफेड की ओर से सरसों की खरीद की जाएगी। मार्केटिंग बोर्ड को मंडियों की सफाई, पेयजल, लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं।
वर्ष 2023 में सरसों का एमएसपी 5,450 और वर्ष 2024 में 5,650 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरसों खरीदी गई थी। इस बार प्रदेश सरकार ने इस बार सरसों की खरीद जल्दी शुरू करने की तैयारी की है। फरवरी में बढ़े तापमान के बाद सरसों की आवक जल्द शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

इसके चलते प्रदेश सरकार ने मंडी मार्केट कमेटी, खाद्य आपूर्ति विभाग को सरसों की खरीद की तैयारी शुरू करने के आदेश दिए हैं। सामान्य तौर पर सरसों की खरीद 25 मार्च से शुरू होती थी। इस बार करीब दस दिन पहले खरीद शुरु करेंगे।

यहां बनाए खरीद केंद्र
हिसार नई मंडी, बास, हांसी, लोहारी राघो, उकलाना, आदमपुर, नारनाैंद, बरवाला, अग्रोहा, घिराय, सिसाय, बालसमंद और खेड़ी चोपटा।

सरसों के लिए खरीद केंद्र बनाए जा चुके हैं। खरीद को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। खरीद को लेकर मंडी में इंतजाम पूरे हैं। जिले में 13 केंद्रों में सरसों की खरीद होगी। - अशोक सिंगल, सुपरवाईजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें