फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी चौक के पास बदमाशों ने फायरिंग कर तीन घायल किए

Fri, 04 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
फाइल फोटोः - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पुरानी  सब्जी मंडी चौक के पास कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। कई फायर करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलियों के छर्रे लगने से तीन  लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार पडाव चौक निवासी कृष्ण  पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास शराब ठेके में काम करता है। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह ठेके के पास जूस कार्नर चलाने वाले राजकुमार के पास खडा था। इन दोनों के साथ सत्यवान नामक युवक भी खडा था। यह तीनों बात कर रहे थे। इस बीच तीन युवक यहां पहुंचे। इन युवकों ने हाथ में पिस्तौल थाम रखी थी।  बदमाशों ने कृष्ण के पास आकर पूछा तू ही है ना वो।

इसके बाद अपने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली के छर्रे तीनों को लगे। इसके बाद भी बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाश वहां से दौडते हुए कुछ दूरी पर खडी सफेद रंग की आई 10 गाडी में सवार हो गए। गाडी को सब्जी मंडी पुल की ओर लेकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर दूसरे लोग भी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। कृष्ण को हाथ में, सत्यवान तथा राजकुमा को पैर में गोली के छर्रे लगे हैं। जानकारी मिलने के बाद सब्जी मंडी चौकी प्रभारी प्रताप सिंह, सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सीआईए वन प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक तीनों घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे थे। तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमने गाडी के बारे में वीटी करा दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें