फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में 824 पदों के लिए 2447 प्रत्याशियों का प्रचार थमा

Sat, 09 Jan 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। शनिवार को पोलिंग पार्टी चुनाव सामग्री लेकर मतदान के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दस बजे से कर्मचारियों को फाइनल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद चुनाव सामग्री वितरित कर उन्हें भेज दिया जाएगा। कर्मचारी रात को ही बूथ पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन


पहले चरण के लिए 1702 जनप्रतिनिधियों को चुना जाना था, जिसमें 878 जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से चुन लिया।

अब यहां 824 पदों के लिए 2447 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों का प्रचार अभियान शुक्रवार की शाम पांच बजे बंद हो गया।

प्रत्याशियों की ओर से अब डोर टू डोर जनसंपर्क किया जा सकेगा। लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं कर सकेंगे। गांव में जनसभा की अनुमति भी नहीं है।

पहले चरण में हिसार खंड के 46, हिसार सेकेंड के 42 तथा नारनौंद के 30 गांवों में चुनाव होना है।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति
पंचायत आम चुनाव के लिए जिला में प्रथम चरण में 10 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्तियां की गई हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में मतदान हिसार प्रथम, द्वितीय व नारनौंद खंडों में होगा। मतदान को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के मद्देनजर 51 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जबकि तीन को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें