फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हड़ताल के समर्थन में गांवों में चला जनसंपर्क अभियान

Fri, 04 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 मजदूरों को संबोधित करतीं एडवोकेट कविता आर्य।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। 9 जुलाई की हड़ताल के समर्थन में वीरवार को सिवानी ब्लॉक के मतानी, धुलकोट, कलाली और बुद्धशैली गांव में ट्रेड यूनियनों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इसमें सीटू के जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, किसान नेता एडवोकेट कविता आर्य, इंटक के साधु राम और मेट प्रतिनिधि बंशीलाल शामिल रहे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान मजदूरों को सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया और 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल में भाग लेने की अपील की। एडवोकेट कविता आर्य ने बताया कि महंगाई और बेरोजगारी ने गरीब की कमर तोड़ दी है। मनरेगा में 100 दिन काम की गारंटी होने के बावजूद मजदूरों को न तो पर्याप्त काम मिल रहा है, न पूरी मजदूरी। महीनों से आशा, मिड डे मील और सफाई कर्मियों को मानदेय नहीं मिला।
विज्ञापन

उन्होंने सात प्रमुख मांगे रखीं। कुलदीप सिंह ने कहा कि अब मजदूर चुप नहीं बैठेगा, सड़कों से लेकर संसद तक आवाज उठेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें