फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में BJP प्रत्याशी रणजीत चौटाला का विरोध: किसानों ने पूछे सवाल, सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा जताया गुस्सा

Thu, 04 Apr 2024 03:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह का अग्रोहा में विरोध देखने को मिला है। गांव श्यामसुख में युवा किसानों ने उन्हें रोक लिया।  इस दौरान किसानों भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के अग्रोहा गांव के श्यामसुख में किसानों ने भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह का विरोध किया। किसानों ने सभा समाप्त होने के बाद रणजीत सिंह से किसानो पर हुए लाठीचार्ज पर सवाल पूछे। नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया किसान एकता के नारे लगाए। भाजपा सरकार मुर्दाबाद, किसानों की हत्यारी भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह वीरवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत अग्रोहा खंड के गांवों में गए थे। गांव श्यामसुख में युवा किसानों ने उन्हें रोक लिया। किसानों ने कहा कि किसान फसल बीमा के क्लेम लेने के लिए हम तीन महीने लघु सचिवालय के बाहर बैठे रहे आप कभी साथ देने आए, किसानों पर करनाल में लाठीचार्ज किया गया, किसानों पर हिसार में लाठीचार्ज हुआ, कैथल में लाठीचार्ज हूआ आपने क्या किया। कभी भी किसानों का साथ क्यों नही दिया।
विज्ञापन


बता दें कि चौधरी रणजीत सिंह सिरसा जिले की रानिया सीट से निर्दलीय विधायक के तौर पर जीते थे ।उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया था भाजपा ने उन्हें मिनिस्टर बनाया।  होली के दिन उन्होंने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया। वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें हिसार लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


रणजीत सिंह पिछले दिनों ब्राहमण समाज पर टिप्पणी कर विवादों में आ गए थे। उन्होंने जहाजपुल स्थित धर्मशाला में पहुंचकर समाज के लोगों से हाथ जोड कर माफी मांगी। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उनका किसी भी व्यक्ति ,समाज पर टिप्पणी का कोई इरादा नहीं था। किसी को उनके शब्दों से ठेस पहुंची तो वह  बार बार माफी मांगने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें