फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति दबोचा : कहासुनी होने पर साबल से किया था वार, मरा समझ हो गया था फरार

Thu, 04 Apr 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बौंदकलां थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी प्रतीक। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पत्नी की हत्या करने के आरोपी रानीला निवासी प्रतीक को बौंदकलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में प्रतीक ने बताया कि कहासुनी होने के बाद उसने आवेश में आकर पत्नी पर साबल (लोहे की रॉड) से वार कर दिया और उसे मरा समझकर मौके से भाग गया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 31 मार्च को डायल 112 पर एक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचनाकर्ता ने बताया कि रानीला निवासी प्रीतम ने अपनी पत्नी ममता की हत्या कर दी है। टीम रानीला पहुंची तो एक कमरे में महिला खून से लथपथ मिली। पुलिस उसे लेकर बौंदकलां सीएचसी पहुंची, यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई। पुलिस ने पति प्रतीक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया और उसे अब गिरफ्तार किया गया है।

आठ साल पहले हुई थी शादी
प्रीतम ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले छत्तीसगढ़ निवासी ममता से हुई थी। झगड़ा होने पर उसने आवेश में आकर पत्नी पर हमला कर दिया। वहीं, एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें