फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच और सिटी बसें चलाने का प्रस्ताव, रोडवेज की अनुमति का इंतजार

विज्ञापन
 बस स्टैंड में खड़ी सिटी बस।
विज्ञापन
हिसार। शहर में सिटी बसों का संचालन कर रही कंपनी ने रोडवेज प्रशासन को पांच और बसें चलाने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि अनुमति मिलते ही पांचों बसें उपलब्ध कराई जा सकती हैं। हालांकि, रोडवेज प्रशासन की ओर से अभी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर में पांच सिटी बसें चल रही हैं। इनमें तीन गंगवा और दो अग्रोहा रूट पर संचालित हैं। गंगवा रूट पर अधिकतम किराया 15 रुपये और अग्रोहा रूट पर 45 रुपये निर्धारित है। गंगवा रूट पर रात आठ बजे तक बसें चलती हैं, जबकि अग्रोहा रूट पर अंतिम बस शाम साढ़े चार बजे रवाना होती है।
नई बसें मिलें तो इन रूटों पर भी संचालन
नई बसें उपलब्ध होने पर दिल्ली रोड, तोशाम रोड और कैमरी रोड पर उनका संचालन किया जा सकता है। इन रूटों पर फिलहाल सिटी बस सुविधा नहीं है, जबकि यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। शुरुआत में दिल्ली रोड और तोशाम रोड पर सिटी बसें चलाई गई थीं, लेकिन बाद में किसी कारण से इन रूटों पर संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

आठ माह में बनकर तैयार होगी वर्कशॉप
सिटी बसों के लिए बस स्टैंड परिसर में अलग वर्कशॉप का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 50 सिटी बसों की पार्किंग और चार्जिंग की सुविधा होगी। निर्माण कार्य अप्रैल में शुरू हुआ था, लेकिन बीच में कुछ दिनों के लिए काम बंद रहा। इस साल के अंत तक वर्कशॉप का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
अभी बसों के लिए एक ही चार्जिंग प्वाइंट है। बारिश के दौरान वहां जलभराव होने से बसों की चार्जिंग में परेशानी आती है। सिटी बसों के लिए अलग वर्कशॉप बनाई जा रही है। इसके तैयार होने से बसों की पार्किंग और चार्जिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें