फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में बाइक सवार दो युवकों की मौत: भागवत कथा में शामिल होकर घर लौट रहे थे दोनों, ट्राले की टक्कर से हादसा

Tue, 08 Sep 2026 12:33 AM IST
Digvijay Singh माय सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

हांसी भिवानी रोड पर सोमवार रात एक ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पीछे गाड़ी में आ रहे परिजन दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
 
विज्ञापन
दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी भिवानी रोड पर सोमवार रात एक ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पीछे गाड़ी में आ रहे परिजन दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन


सेक्टर 9-11 निवासी श्याम मखीजा ने बताया कि उन्होंने हांसी के मदनलाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में तीन दिन का भागवत कथा कार्यक्रम रखा हुआ था। सोमवार शाम 6:30 बजे कथा का समापन हुआ। कथा के समाप्त होने के बाद उनकी साली का लड़का 29 साल का रमन और उनके साले का लड़का 21 साल का प्रिंस बाइक पर सवार होकर भिवानी जा रहे थे। उनके पीछे गाड़ी में उनके परिजन आ रहे थे। रमन और प्रिंस जैसे ही बवानी खेड़ा की सीमा में पहुंचे, इस दौरान दोनों एक ट्रॉले की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे गाड़ी में आ रहे परिजनों ने दोनों को संभाला और हिसार के जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

माता-पिता का इकलौता बेटा था प्रिंस 
प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जबकि रमन का एक भाई है। दोनों ही भिवानी के दादरी गेट के रहने वाले थे। श्याम मखीजा पहले हांसी की बैंक कॉलोनी में रहते थे। वे डेढ़ साल पहले ही हिसार के सेक्टर 9-11 में शिफ्ट हुए थे। उनकी कॉपी बनाने की फैक्ट्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें