डीसी डॉ. प्रियंका सोनी अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए
- फोटो : Hisar
हिसार। लघु सचिवालय परिसर में अतिरिक्त प्रशासनिक ब्लॉक और वाहन पार्किंग का निर्माण करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन व मार्ग शाखा) की ओर से प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है। ईवीएम व वीवीपेट मशीनों के रखरखाव के लिए वेयर हाउस का निर्माण, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम और राजस्व कॉलोनी का निर्माण कराया जाना है। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने दी।
शुक्रवार को वित्तायुक्त संजीव कौशल द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हांसी में बनाए जाने वाले एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के आवासीय परिसर के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन आवास स्थलों के निर्माण कार्यों पर 2 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर नगराधीश विजया मलिक, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता मनोज ओला, सुरेेंद्र दहिया आदि मौजूद रहे।