फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansi: निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, सिविल अस्पताल में भर्ती; कारण जान हो जाएंगे हैरान

Tue, 28 May 2024 02:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

पीड़ित हिमांशु से परिजनों ने पूछा तो उसने बताया की पानी की टोंटी टूटने पर प्रिंसिपल ने उसे बुरी तरह पीटा। जब उसके घर वालों ने उसकी कमर देखी तो उस पर नील पड़े हुए थे। जिसके बाद हिमांशु की माता नीलम ने प्रिंसिपल को फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी में 12 साल के बच्चें को निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने वाटर कूलर की टोंटी उखाड़ने को लेकर थप्पड़ों और डंडों से पीट दिया। घटना की जानकारी देते हुए ढाणा खुर्द निवासी 12 वर्षीय हिमांशु की माता नीलम ने बताया कि उसका बेटा ढाणी कुम्हारान के एक निजी स्कूल स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता हैं। नीलम ने बताया कि जब वह स्कूल के वाटर कूलर से पानी पी रहा था, तभी पीछे से एक लड़के ने उसे को पीछे से खींचा और पानी की टोंटी उखड़ कर उसके हाथ में आ गई।

विज्ञापन


उसी समय स्कूल का प्रिंसिपल भी वहां पर आ गया और पानी की टोंटी तोड़ने पर उसके बेटे को बुरी तरह से पीटा। स्कूल प्रिंसिपल ने उसके बेटे की कमर पर थप्पड़ और डंडों से बुरी तरह से पीटा। जिसके बाद वह दोपहर को घर आया और गम्भीर हालत में बेड पर गिर गया। परिवार वालों ने सोचा की स्कूल से थक कर आया हैं इसलिए लेट गया।

परिजनों ने पूछा तो उसने बताया की पानी की टोंटी टूटने पर प्रिंसिपल ने उसे बुरी तरह पीटा। जब उसके घर वालों ने उसकी कमर देखी तो उस पर नील पड़े हुए थे। जिसके बाद माता नीलम ने प्रिंसिपल को फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया। जिसके बाद पीड़ित के चाचा राकेश और उसकी माता उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पहुंची। पीड़ित के चाचा राकेश ने बताया कि वह निजी स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें