फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर खुलेगा प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र

विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन पर खुलने वाले प्रधानमंत्री भारतीय जनऔष​धि केंद्र के लिए तैयार की गई दुकान।
विज्ञापन
हिसार। अब रेलवे स्टेशन पर तबीयत खराब होने पर यात्रियों को सस्ते दाम पर दवाइयां मिल सकेंगी। स्टेशन परिसर में पार्किंग के सामने प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खुलेगा, इसके लिए दुकान बन चुकी है। अब जल्द ही रेलवे की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

बता दें, कि रेलवे स्टेशन पर आसपास कोई भी मेडिकल स्टोर नहीं है। ऐसे में उन्हें या तो रेडक्रॉस मार्केट या फिर पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास जाना पड़ता है। अब यात्रियों को स्टेशन पर ही सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध होंगी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो जल्द ही यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर बीकानेर मंडल के आलाधिकारी निरीक्षण करने आ सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन रहता है। 10 हजार से ज्यादा यात्रियों का आना-जाना रहता है।

रेलवे स्टेशन परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए दुकान तैयार हो चुकी है। जल्द ही टेंडर लगेगा। स्टेशन के पास में कोई भी मेडिकल की दुकान नहीं है। ऐसे में यात्रियों को भी यहां सस्ते दाम पर दवाइयां मिलेगी। - हमित रमानी, सचिव, रेलवे कैटरिंग एसोसिएशन एवं कॉन्ट्रेक्टर
विज्ञापन


राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए आज पंचकूला भेजी जाएगी चार बसें
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शनिवार को जल शक्ति अभियान कैच द रेन का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए हिसार डिपो से चार बसें मांगी गई है। बसें शनिवार सुबह रवाना होगी। रोडवेज से एसएस जगदीश सैनी ने बताया कि इन बसों में किसान जाएंगे। एक बस गीता भवन, एक बस अनाजमंडी, एक बस मुकलान और एक बस कैमरी रोड से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें