फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जश्न-ए-आजादी को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी

Thu, 30 Jul 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां को लेकर बैठक लेते डीसी राहुल नरवाल। प्रशासन
विज्ञापन
हांसी। जिले का प्रथम जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के सामान्य बस स्टैंड व प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि जो लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएं वह भी समारोह के साक्षी बन सकें।
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को जिला सचिवालय परिसर में उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, जलपान, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय रहते अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम राजेश खोथ, मुख्य नगर मजिस्ट्रेट हिमांशु चौहान, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सागवान, पुलिस उपाधीक्षक विनोद शंकर, कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल बुद्धिराजा आदि उपस्थित रहे।


विज्ञान प्रदर्शनी 1 से 10 अगस्त तक लगेगी :
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जिले के सभी विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थी विज्ञान एवं नवाचार आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल का प्रदर्शन करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।



राजकीय महाविद्यालय परिसर में फाइनल रिहर्सल 13 को :
उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम 7 अगस्त तक जिला जिला स्तरीय कमेटी को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें