फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रमिला ने पीजीडीसीए में किया यूनिवर्सिटी टॉप, पिंकी रही तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
हांसी प्रमिला।
विज्ञापन
हांसी। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 के पीजीडीसीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमे गवर्नमेंट कॉलेज हांसी की प्रमिला ने 81 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया और 72 प्रतिशत अंकों के साथ पिंकी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बंता सिंह जांगड़ा ने बताया कि पीजीडीसीए एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स है।
विज्ञापन


डॉ. बंता सिंह जांगड़ा ने बताया कि यूनिवर्सिटी टॉप करने वाली प्रमिला व पिंकी बहुत ही मेहनती छात्रा हैं। गवर्नमेंट कॉलेज हांसी में पीजीडीसीए कोर्स सत्र 2019-20 से शुरू किया गया था जब से लेकर अब तक हर वर्ष गवर्नमेंट कॉलेज हांसी के विद्यार्थियों ने ही लगातार यूनिवर्सिटी टॉप किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवित्र मोहन ने कहा कि नववर्ष पर बेटियों ने कॉलेज का नाम रोशन किया है जो कि गवर्नमेंट कॉलेज हांसी के लिए गौरव का विषय है।

प्राचार्य डॉ. पवित्र मोहन ने यह भी बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय हरियाणा सरकार द्वारा कॉलेज की पांच कंप्यूटर प्रयोगशालाओं को आधुनिक कंप्यूटर व उपकरणों द्वारा अपग्रेड किया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार एनईपी-2020 आधारित नए कंप्यूटर स्किल व रोजगारोन्मुखी कोर्स भी महाविद्यालय में चल रहे हैं, आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम के विद्यार्थी कंप्यूटर स्किल कोर्स पढ़ सकते है। इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार, डॉ. कपिल कुमार, प्रो. उमा शर्मा, डॉ. अंजु जैन, प्रो. नरेश, प्रो. सुशील, प्रो. सत कुमार, प्रदीप रोहिल्ला, सुषमा, संजय बैनीवाल, रविकांत, योगेश, अरुण व अन्य कॉलेज के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें