फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर एक साध्य बीमारी : डॉ. हरीश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड पर स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को यूथ रेड क्रॉस एवं हेल्थ कमेटी की ओर से कैंसर बीमारी के विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चरर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में आधार अस्पताल से डॉ. हरीश शर्मा ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सैनी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. हरीश शर्मा ने कैंसर विषय के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए बताया कि कैंसर एक साध्य बीमारी है। उन्होंने कैंसर के कारण, उसके प्रकार, उससे बचने के उपाय के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि इस बीमारी से डरने की हमें कोई आवश्यकता नहीं है। आजकल आधुनिक तकनीकों से इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन हमें प्रयास करना चाहिए कि आरंभिक अवस्था में ही इस बीमारी को हम पकड़ पाएं ताकि सही समय पर इसका इलाज किया जा सके। इसके लिए हमें समय-समय पर अपने हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए। अंत में यूथ रेड क्रॉस व हेल्थ प्रभारी प्रो. मनोज कुमार ने डॉ. हरीश शर्मा का धन्यवाद किया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी, उप-प्राचार्य राजेंद्र सेवदा व प्रो. मनोज कुमार ने एक पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें