फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी में पांच दिन बाद मंडी में खुला पीआर धान की खरीद का खाता

Tue, 13 Oct 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी अनाज मंडी में पांच दिन से ठप पड़ी पीआर धान की खरीद सोमवार को फिर शुरू हुई। एक मिलर ने 850 क्विंटल धान खरीदा। इससे किसानों को राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि खरीद की धीमी गति अब भी चिंता बनी हुई है। मंडी में अब तक करीब 29 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। किसानों के 580 गेट पास काटे गए हैं।
विज्ञापन

सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने बताया कि सोमवार को मिलर के पहुंचने से पीआर धान की खरीद शुरू हुई। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीद प्रक्रिया तेज होगी और किसानों को फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
हांसी वेयरहाउस के मैनेजर रविंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को 850 क्विंटल पीआर धान खरीदा गया। इससे पहले 5200 क्विंटल धान की सरकारी खरीद हो चुकी थी। अब तक कुल खरीद 6050 क्विंटल हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में अन्य मिलर भी मंडी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मंडी में 1509 किस्म के धान के भाव 3900 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं। किसानों को कीमतों में तेजी की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल कोई खास उछाल नहीं आया है। पीआर धान की खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिलने की संभावना है।

मंडी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि अब तक करीब 29 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है। किसानों की सुविधा के लिए 580 गेट पास काटे जा चुके हैं। आवक जारी है और अब खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें