फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विदेशी डॉक्टर बनकर डीन की पत्नी से ठगे 36.91 लाख रुपये, दोस्ती के बाद करोड़ों डॉलर भेजने का दिया झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंस्टाग्राम पर खुद को यूनाइटेड किंगडम का डॉक्टर बताकर साइबर ठगों ने लुवास के बायोटेक्नोलाॅजी विभाग के डीन एसबी पाटिल की पत्नी से 36.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने करोड़ों डॉलर भेजने का झांसा देकर बैंक शुल्क और करेंसी कन्वर्जन फीस के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ऐंठी। पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुराने एचएयू परिसर निवासी आशा पाटिल ने शिकायत दी कि जून में इंस्टाग्राम पर डॉ. एंथनी नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। आरोपी ने खुद को यूनाइटेड किंगडम का सर्जन बताते हुए हैदराबाद में मकान खरीदने की बात कही। भरोसा जीतने के बाद उसने करोड़ों डॉलर भेजने का दावा किया और एक कथित अंतरराष्ट्रीय बैंक का लिंक भेजा।
इसके बाद माइक नामक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर संपर्क किया। उसने भारतीय मुद्रा में राशि ट्रांसफर करने के लिए विभिन्न शुल्क जमा कराए। बाद में आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला से कई बैंक खातों और यूपीआई आईडी में अलग-अलग किस्तों में कुल 36.91 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की अपील
साइबर अपराधी अक्सर सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों को झांसे में लेते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर रुपये ट्रांसफर न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और पुलिस को यथाशीघ्र दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें