फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आरोही स्कूली की छात्रा पूजा ने हासिल किए 93.8 प्रतिशत अंक

Wed, 14 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बालसमंद की मेधावी छात्रा खुशी। 
विज्ञापन
बालसमंद। आरोही स्कूल भिवानी रोहिल्ला की छात्रा पूजा ने सीबीएसई 12वीं कक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। पिता जसवंत कुमार खेती करते हैं। प्राचार्य डॉ. शीतल ग्रोवर ने बताया कि 12वीं के 41 विद्यार्थियों में से 39 उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रा रितिका ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और आशीष ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। पूजा ने बताया कि उसने स्कूल परिसर में बने हॉस्टल में रह पढ़ाई की है। जोकि घर से 15 किलोमीटर दूर था। माता गृहिणी हैं। पूजा सलेमगढ़ गांव से है।
विज्ञापन


बालसमंद। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अग्रोहा का सीबीएसई 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्राचार्य प्रवीण बत्रा ने बताया कि स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए है। कॉमर्स की छात्रा निशा ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, कॉमर्स की छात्रा अनन्या ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, कला संकाय की छात्रा कीर्ति ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान और कॉमर्स संकाय की छात्रा चंचल ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। निशा ने बताया कि उसके पिता कनफेक्शनरी की दुकान करते हैं और मां गृहिणी हैं। वह सीए की पढ़ाई करना चाहती है।

शत प्रतिशत रहा 12वीं कक्षा का परिणाम
बालसमंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीसवाला का सीबीएसई 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य इंदु चौधरी ने बताया कि वर्षा ने 85.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, कविता ने 79.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और अनु ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

एलबीएस स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत
बालसमंद। बालसमंद के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल का हरियाणा बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्राचार्य कविता लौरा ने बताया कि कॉमर्स संकाय की छात्रा खुशी ने 93 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, कला संकाय की पूनम ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें