सुभाष शर्मा को पार्टी ज्वॉइन करवाते कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : Hisar
भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने शनिवार को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के समक्ष बरोदा में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर सुभाष शर्मा ने भी बताया कि वह मंगलवार को सोनाली फौगाट के खिलाफ अदालत में याचिका भी दायर करेंगे। वहीं उन्होंने पूरे प्रकरण को लेकर एक आरटीआई लगाकर पुलिस प्रशासन से मामले में जवाब भी मांगा है कि पूरे प्रकरण में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई।
सुभाष शर्मा ने बरोदा में कांग्रेस पार्टी का प्रचार करते वक्त भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि सोनाली फौगाट की तरफ से अमित से भी मारपीट मामले में सोनाली व पार्टी से नाराज अमित बिसला भी जल्द कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि सोनाली फौगाट व अमित शर्मा प्रकरण काफी चर्चा में रहा था।