फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बीट बढ़ाएं, चाहें पैदल गश्त करें या साइकिल पर

Fri, 27 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी रिफॉर्म शील मधुर ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस जवानों की कमी के बावजूद बेहतर सेवा देना ही हमारा मकसद है। जल्द ही पुलिस के जवानों की कमी को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


थानों को जरूरत के सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी बीट बढ़ाएं, चाहें पैदल गश्त करें या साइकिल से।

आदर्श सिविल लाइन थाने का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी रिफॉर्म शील मधुर ने कहा कि पुलिस भर्ती के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके लिए सरकार की ओर से कई मानकों में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिसार के जिन थानों में वाहनों की कमी है उसे जल्द पूरा किया जाएगा।

लगातार ड्यूटी करने के कारण पुलिस कर्मी तनाव में आ जाते हैं। तनाव दूर करने के लिए पुलिस कर्मी योग का सहारा ले सकते हैं। पुलिस कर्मियों के लिए योग कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए हेल्थ कैंप भी लगाए जा रहे हैं। डीजीपी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी से पूछा की थाने में कितनी बीट है।

थाना प्रभारी कृष्ण ने बताया कि दस बीट हैं। डीजीपी ने कहा कि बीटों को बढ़ाया जाए। अगर साधन की कमी है तो पुलिस कर्मी साइकिल या फिर पैदल गश्त कर सकता है।

थाने में वाहनों की संख्या के बारे में पूछा गया तो थाना प्रभारी ने कहा कि थाने में करीब चार पीसीआर और एक टवेरा गाड़ी है।

इसके अलावा 9 राइडर हैं। एसपी सतेंद्र गुप्ता से पूछा कि जिले में पुलिस वालों के पास क्या वाहनों की कमी है। एसपी ने बताया कि करीब दस प्रतिशत ही वाहनों की कमी है।
विज्ञापन


समय समय पर विभाग की तरफ से वाहन आते रहते हैं। इस मौके पर आईजी अनिल कुमार राव, डीएसपी जयपाल सिंह, थाना प्रभारी कृष्ण आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें