फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली -गुड़गांव के लिए आज से महंगा होगा सफर

Thu, 26 Nov 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली का सफर अब महंगा हो जाएगा। शुक्रवार से रोहतक दिल्ली के बीच टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। जिसके बाद हिसार से दिल्ली तथा गुड़गांव जाने के लिए अधिक शुल्क चुकाना होगा। निजी वाहनों के अलावा रोडवेज पर भी भारी भरकम टोल लिया जाएगा। जिसके बाद रोडवेज का किराया भी बढ़ेगा। रोडवेज अधिकारी किराया तय करने के लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन

  प्रदेश सरकार ने रोहतक से दिल्ली के बीच करीब 56 किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे को फोरलेन का प्रोजेक्ट पूरा करा लिया है। यह प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत पूरा किया गया है। जिसमें इस नेशनल हाइवे को एक कंपनी ने बनाया है। यह कंपनी अगले करीब दस साल तक यहां टोल टैक्स वसूल कर अपना खर्च पूरा करेगी। टोल वसूली के समय तक इस सड़क का रख रखाव करने की जिम्मेदारी भी कंपनी की रहेगी। कंपनी ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट कास्ट के आधार पर टोल के रेट तय किए हैं। 26 नवंबर को रोहतक दिल्ली के बीच गांव रोहद के पास टोल नाका बनाया गया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स अदा करना होगा।

हिसार से दिल्ली-रोहतक-गुड़गांव जाने के लिए ये ही रूट

हिसार से दिल्ली जाने के लिए नेशनल हाइवे दस ही सबसे प्रमुख रोड है। इसके अलावा हिसार से गुड़गांव जाने के लिए भी इसी रूट का प्रयोग होता है। वाहन चालक रोहतक सांपला बहादुरगढ़ से आगे नजफगढ़ होते हुए गुड़गांव जाते हैं।
विज्ञापन

कितना देना होगा टोल

वाहन               एक तरफ        24 घंटे में वापसी                मासिक पास
कार, जीप छोटे वाहन     58            86                         1727
हल्के कमर्शियल वाहन-    101           151                         3022
ट्रक, बस               201           302                       6044
मल्टी एक्सल व्हीकल-     324           486                      9714

हिसार से दिल्ली की 139 बसें चलती
हिसार से दिल्ली के लिए रोजाना 139 बसें चलती हैं। जिसमें रोजाना करीब चार हजार लोगों का दिल्ली की ओर आना जाना होता है। गुड़गांव के लिए 22 बसें जाती हैं। जिसमें करीब 1200 से यात्री गुड़गांव की ओर सफर करते हैं।

वर्जन
प्रदेश सरकार की ओर से पहले से ही अधिसूचना है। जिसमें टोल शुरू होने पर किराया बढाने की हिदायत है। टोल की नोटिफिकेशन मिलते ही हम बढ़ा हुआ किराया लागू कर देंगे। टोल के बाद किराया कितना बढे़गा इसके लिए दूरी, सवारी, टोल रेट के फार्मूले से तय होता है।
 जितेंद्र यादव, ट्रैफिक मैनेजर , रोडवेज हिसार।

कंपनी की ओर से पब्लिक नोटिस जारी कर दिया गया है। हमने आसपास के गांव में मुनादी भी करा दी है। हमने प्रशासन के साथ मिलकर पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों की ओर से निर्देश आते ही टोल टैक्स वसूली शुरू कर देंगे।
दिनेश भनवाला, मैनेजर, टोल प्लाजा

अगले साल से तीन टोल चुकाएंगे
हिसार से रोहतक के बीच 95 किलोमीटर के नेशनल हाइवे को भी पीपीपी मॉडल पर फोरलेन किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 2016 में पूरा होना है। जिसके बाद हिसार रोहतक के बीच दो टोल नाके लगाए जाएंगे। एक टोल हांसी हिसार के बीच रामायण गांव के पास तथा दूसरा टोल महम के पास लगाया जाएगा।

पांच रुपये तक किराया बढ़ने की आशंका
बसों में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर भी टोल का असर पड़ेगा। हिसार से दिल्ली का किराया 130 रुपये है। जो शुक्रवार से बढ़कर 135 रुपये होने होने की आशंका है। गुड़गांव के लिए 135 रुपये किराया है जो बढ़कर 140 रुपये होने की संभावना है।

हिसार से गुड़गांव की ओर सात हजार
एक सर्वे के अनुसार हिसार, सिरसा, फतेहाबाद की ओर से रोजाना करीब सात हजार छोटे वाहन दिल्ली, गुड़गांव की ओर जाते हैं। जिसमें कारों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा टैंपो, जीप, टाटा 407 सहित अन्य वाहन भी माल लाने ले जाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें