फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आरोपियों की तलाश में पुलिस, दो ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। फर्जी रेडक्रॉस एवं फर्स्ट एड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने वाले गिरोह में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए संदिग्ध ठिकानों पर छापा मार रही है। इस मामले में शेखर सहित दो आरोपियों अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। सोमवार को इस पर सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि इस मामले में सामने आए एक व्यक्ति ने कैमरी रोड पर अपने और शेखर की पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी हुई है। शेखर ने राजपाल के साथ मिलकर डीजी शिपिंग में करीब तीन लाख रुपये की फीस जमा करवाई थी। इस प्रक्रिया में बरवाला कॉलेज के दस्तावेज लगाए जाने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि शिपिंग क्षेत्र में रोजगार दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से मोटी रकम वसूलने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस रिमांड के दौरान राजपाल ने फीस के भुगतान को लेकर जानकारी दी थी। फिलहाल सीआईए की टीम पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेनदेन, जमीनों में निवेश और कथित फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए बेरोजगार युवाओं से रकम वसूलने के आरोपों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें