फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अवैध देसी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना सदर हांसी पुलिस ने गांव रामायण में मय्यड़ रोड पर स्थित एक ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 12 बोतल देसी शराब बरामद की।
विज्ञापन

ढाबा संचालक विनोद कुमार को पुलिस ने मौके से काबू किया। आरोपी से शराब से जुड़ा कोई वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया। वह कोई भी दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा।
पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आमजन से अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें