फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला से स्नेचिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला आपसी विवाद का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। विधायक विनोद भयाना के आवास के समीप स्नेचिंग की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने मामले में छानबीन की तो मामला महिला का एक बाइक सवार से विवाद का निकला। बाद में महिला ने किसी तरह की शिकायत देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस वहां से लौटी।
विज्ञापन

घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि विधायक आवास के समीप एक महिला रोड को क्रॉस कर रही थी। इस दौरान एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिस महिला व बाइक सवार के बीच में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें महिला के कान का झुमका वहां गिर गया। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई कि बाइक सवार व्यक्ति ने महिला से स्नेचिंग की है। जिस पर शहर थाना से एएसआई शिव प्रकाश व अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। मामले की छानबीन की तो पता लगा कि महिला का बाइक सवार से विवाद था, लेकिन स्नेचिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। इस दौरान पुलिस ने वहां सड़क पर झुमके को ढूंढा, लेकिन नहीं मिला। वहीं महिला के परिजन भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को किसी तरह की शिकायत देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस वहां से वापस आ गई।
विज्ञापन


स्नेचिंग की सूचना पर हम वहां गए थे, लेकिन जांच के दौरान मामला कोई और निकला। जिसके बाद हम वापस आ गए। - शिव प्रकाश, एएसआई, शहर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें