फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस ने 1 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी पकड़ा

Fri, 03 Jan 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने वीरवार को तलवंडी रुक्का के पास से एक व्यक्ति से 1 किलो 82 ग्राम गांजे के साथ तलवंडी बादशाहपुर निवासी प्रमोद को गिरफ्तार किया। आजाद नगर थाना पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसआई राजपाल सिंह टीम समेत सरकारी गाड़ी में स्याहड़वा के सरकारी स्कूल के पास मौजूद थे। उस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रमोद उर्फ भैरू स्याहड़वा से तलवंडी रुक्का की तरफ गांजा लेकर पैदल जा रहा है। वह नहर के पास पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और प्रमोद की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 82 ग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें