फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों का भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव सातरोड खास के एक खेत में बने कमरे में रविवार रात को तेज धारदार हथियारों से वार कर 42 वर्षीय राजबीर बिहारी की हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने गांव में जाकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मृतक के शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया हुआ है। साथ ही परिजनों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन

गांव सातरोड खास के एक खेत में बने कमरे में राजबीर बिहारी की रविवार देर रात तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। हत्या किसने की यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को दिए गए बयान में सातरोड खास के रहने वाले कुलदीप सिंह ने बताया था कि सैनिक छावनी एरिया के पास आठ एकड़ जमीन है। खेतों में टमाटर और घीया की सब्जी उगाई हुई है। कुछ समय से राजबीर बिहारी आधे हिस्से पर खेती संभालता था। रविवार रात करीब 11:15 बजे राजबीर ने फोन कर बताया था कि उसने पिकअप में 21 कैरेट टमाटर लोड कर दिए हैं। सोमवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें