फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अश्लील डांस करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर बेल पर रिहा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। भगवान विश्वकर्मा चौक के समीप युवक का सूट पहनकर अश्लील डांस करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इसके बाद तीनों बेल पर रिहा कर दिया गया। वहीं डांस करने वाले युवक ने वीडियो के माध्यम से मामले में माफी भी मांगी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने व्यूज व फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह वीडियो बनाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कैथल के कसान निवासी 23 वर्षीय हैप्पी, कृष्णा कॉलोनी निवासी हर्ष व मोठ करनैल निवासी 18 वर्षीय साहिल को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया। साथ ही मुख्य आरोपी युवक हैप्पी की वीडियो भी पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर डाली गई है जिसमें युवक मामले में माफी मांग कर कह रहा है कि गलत पकड़े पहन कर अश्लील हरकत की है। मामले में जो सजा दी जाएगी वह उसे स्वीकार है। वीडियो में सूट पहने हुए दिख रहा युवक हैप्पी ही है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी। वीडियो में एक युवक महिला का सूट पहने हुए है व चेहरे को चुन्नी से ढका हुआ है। वह बाइक पर आता है। अपने दूसरे साथी से डांस करने की वीडियो बनवाता है। नाचते हुए वह युवक अभद्र डांस स्टेप भी करता है। इसको लेकर शुक्रवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने एतराज जताया था। विश्वकर्मा चौक के प्रधान प्रवीन जांगड़ा की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया गया। तीनों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें