फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 12 लाख की ठगी मामले में पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। थाना शहर क्षेत्र में 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन खंगालने में जुटी है। जांच अधिकारी हनुमान ने बताया कि आरोपी ने लगभग चार महीने पहले नया सिम खरीदा था और वह सिवानी में भी रुका था। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित सुशील कुमार, निवासी जवाहर नगर मंडी आमदपुर, अपनी बहन आशा रानी के साथ थाने पहुंचकर जांच अधिकारी से मिले। सुशील ने बताया कि अभी तक आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं और उम्मीद है कि पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी, ताकि उनकी बहन के 12 लाख रुपये वापस मिल सकें।
गौरतलब है कि आरोपी ने दोनों भाई–बहन को सस्ते दाम पर असली सोने के सिक्के देने का लालच दिया था। उसके झांसे में आकर उन्होंने एक दिसंबर को बैंक से 12 लाख रुपये निकालकर आरोपी को सौंप दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने नकली सिक्के थमा दिए और फिर फोन बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें