फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ढंढूर का पीएमश्री स्कूल...तपती धूप में जमीन पर बैठ पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी

Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डेढ़ साल पहले गांव ढंढूर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर पीएमश्री का तमगा जरूर लगा लेकिन आज तक छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ रहे 486 विद्यार्थी कमरों में बैठने को तरस रहे हैं। कमरों की कमी के चलते कभी-कभी एक ही कमरे में दो से तीन कक्षाएं लगानी पड़ती हैं। इसके अलावा 33 डिग्री तापमान में तपती धरती पर बैठकर पढ़ने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि स्कूल में प्राचार्य सहित विद्यार्थियों के लिए कुल 14 कमरे हैं। दो साल पहले स्कूल के 8 कमरे कंडम घोषित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कमरों का जीर्णोद्धार का काम आज तक शुरू नहीं हो सका। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है और साथ-साथ गर्मी के तेवर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए स्कूल परिसर व बरामदे में बैठना मुश्किल हो जाएगा।
स्कूल प्रबंधन समिति से लेकर प्राचार्य लिख चुके हैं पत्र
गांव ढंढूर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से कमरों की डिमांड के लिए डीईओ को पत्र लिखा जा चुका है। स्कूल मुखिया ने भी कई बार पत्र लिखा, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग ने धरातल पर कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। प्राचार्य ने बताया कि पहली से 12वीं कक्षा में करीब 800 विद्यार्थी पढ़ते हैं। ढंढूर के अलावा बीड़, टीटीसी व फार्म से 65 फीसदी विद्यार्थी स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं। अधिकांश प्रवासी-ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चे हैं। छठी से 12वीं कक्षा में 486 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले स्कूल के 8 कमरे कंडम घोषित किए गए थे। मजबूरीवश विद्यार्थियों को स्कूल परिसर या बरामदे व पेड़ों की छांव में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। - विजयेन्द्र कुमार शास्त्री, प्राचार्य, पीएमश्री स्कूल, ढंढूर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें