फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल में हार से भी खिलाड़ियों को सीख : धनखड़

Sun, 26 Mar 2017 12:23 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
Minister OP Dhankhad in HAU
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में खिलाड़ी कभी भी मन से नहीं हारता। खेल में हारने से भी खिलाड़ी को सीख मिलती है। खेल हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने शनिवार को एचएयू में आयोजित 17वीं अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट करते हुए सलामी दी। प्रतियोगिता में देशभर से कृषि विश्वविद्यालयों, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालयों तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के शिक्षण संस्थानों की लगभग 60 टीमों के 2500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विशिष्ट अतिथि मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि खेल पूरे देश में आपसी भाईचारा बनाने में विशेष योगदान देते हैं। डॉ. जेएस संधू, कुलपति प्रो. केपी सिंह ने भी संबोधित किया। मशाल जलाकर खेलों का शुभारंभ किया गया। एचएयू की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आरुषि ने सभी खिलाड़ियों को खेलों में खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई।

पहले दिन अव्यवस्था रही हावी
पहले दिन आयोजन अव्यवस्थाओं से भरा रहा। समारोह स्थल पर अतिथियों के बैठने के लिए व्यवस्था सही नहीं रही। अतिथि पानी के लिए भी तरसते रहे। आयोजन के लिए जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे को दोष देते नजर आए। खिलाड़ियों के लिए किए गए प्रबंध भी नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें