फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्टेशन पर प्लेटफार्म-6 का होगा विस्तार, शेड भी बनेगा

Tue, 20 Oct 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 6 की लंबाई बढ़ाकर 500 मीटर से ज्यादा की जाएगी। इसके साथ ही प्लेटफार्म का पुनर्निर्माण कर शेड भी बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। साथ ही लंबाई बढ़ने से ज्यादा बोगियों वाली ट्रेनों का ठहराव भी इस प्लेटफार्म पर हो सकेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल प्लेटफार्म नंबर 6 की लंबाई करीब साढ़े तीन सौ मीटर है। इसे हांसी की तरफ 109 मीटर और सिरसा की तरफ 78 मीटर बढ़ाया जा रहा है। मौजूदा लंबाई कम होने के कारण ज्यादा बोगियों वाली ट्रेनों का संचालन इस प्लेटफार्म से नहीं हो पा रहा है। विस्तार के बाद ऐसी ट्रेनों का संचालन भी संभव हो सकेगा।
पूरे प्लेटफार्म का किया जाएगा पुनर्निर्माण
प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के साथ इसका पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। प्लेटफार्म जगह-जगह से टूटा हुआ है इसलिए यहां नई टाइलें लगाई जाएंगी। शेड निर्माण के लिए बेस भी तैयार कर दिए गए हैं। शेड बनने से यात्रियों को धूप और बारिश के दौरान ट्रेन का इंतजार करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें