फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हथियारों के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर किए अपलोड, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और बदमाशी से संबंधित वीडियो अपलोड करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने फतेहाबाद के भूना निवासी और हाल शास्त्री नगर, हिसार निवासी अजय उर्फ बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि bittu_group_hisar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में एक युवक के एक हाथ में दुनाली और दूसरे हाथ में कारतूस दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अकाउंट पर बदमाशी से संबंधित कई वीडियो और केंद्रीय जेल-1 हिसार के अंदर की फोटो से बनाई गई रील भी अपलोड की गई हैं।
पुलिस के अनुसार bittu_group_bhuna_302 नाम के एक अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी केंद्रीय जेल-1 हिसार की फोटो अपलोड की गई है। इसमें इस्तेमाल मोबाइल नंबर की आईडी फतेहाबाद के वाल्मीकि चौपाल निवासी तिलक राज के नाम दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय उर्फ बिट्टू भूना के वार्ड नंबर चार का निवासी है और वर्तमान में शास्त्री नगर, हिसार में रह रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर समाज में डर, भय और दहशत का माहौल पैदा करने के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें