फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी : जिले के 12 कॉलेजों में 1795 सीटों पर आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो रही है। विद्यार्थियों को इस बार आवेदन के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 7 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में 12 कॉलेजों में विद्यार्थी विभिन्न स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिला ले सकेंगे। इन कॉलेजों में कुल 1795 सीटें हैं। इन 12 कॉलेजों में 6 कॉलेज हिसार शहर में ही स्थित हैं, जिनमें विद्यार्थियों के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा रहती है। कॉलेजों के अलावा गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में भी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
यह रहेगा शेड्यूल
आवेदन : 17 अक्तूबर तक
दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच : 11 से 19 अक्तूबर तक
पहली मेरिट लिस्ट : 22 अक्तूबर
फीस : पहली मेरिट के तहत 26 अक्तूबर तक भर सकेंगे
दूसरी मेरिट : 28 अक्तूबर को फिजिकल ओपन काउंसिलिंग होगी
राजकीय कॉलेज में 5 और डीएन में 20 प्रतिशत सीटें रिक्त, काउंसिलिंग कल
जिले के कॉलेजों में स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। कहीं दो तो कहीं 3 फिजिकल कांउसिलिंग हो चुकी है। हालांकि शहर के कॉलेजों में कम सीटें रिक्त रहने और दाखिला निरस्त करवा डीयू सहित अन्य संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों के कारण काउंसिलिंग में देरी हो रही है।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज और दयानंद कॉलेज में दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग शुक्रवार को होगी। अन्य कॉलेेजों में फिजिकल काउंसिलिंग जारी है। राजगढ़ रोड़ स्थित राजकीय कॉलेज में 5 प्रतिशत और दयानंद कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। इन कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालयों की वेबसाइट से कैटेगरी वाइज और क्लास वाइज कट-ऑफ लिस्ट और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी 11 अक्तूबर तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
डीएन में 95 प्रतिशत है बीकॉम सामान्य श्रेणी की कट ऑफ
दो मेरिट लिस्ट जारी होने और एक फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी दयानंद कॉलेज में बीकॉम में सामान्य श्रेणी की कट ऑफ लिस्ट 95 प्रतिशत से अधिक रही। बीसीबी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले व अन्य श्रेणियों में कोई भी विद्यार्थी दाखिले के लिए आ सकेगा। कॉलेज में बीए अंग्रेेजी और बीए मॉस कम्यूनिकेशन में ही सभी श्रेणियों के कोई भी विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंच सकेंगे। सामान्य श्रेणी में बीए में 92 प्रतिशत, बीबीए में 85 प्रतिशत, बीसीए में 80 प्रतिशत, बीएससी मेडिकल में 80 प्रतिशत कट ऑफ लगाई गई है। कॉलेज में कुल 396 सीटें अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन

किस कॉलेज में पीजी की कितनी सीटें
राजकीय पीजी कॉलेज
कोर्स सीटें
एमए इकोनोमिक्स 50
एमए अंग्रेजी 50
एमए हिंदी 60
एमए पॉलिटिकल 50
एमए संस्कृत 35
एमकॉम 50
एमएससी ज्योग्राफी 50
एमएससी गणित 40
दयानंद कॉलेज
एमए अंग्रेजी 60
एमकॉम 60
एमएससी बायोटेक 20
एमएससी ज्योग्राफी 30
एमएससी गणित 60
जाट कॉलेज
एमए अंग्रेजी 60
एमए हिंदी 55
एमकॉम 55
एमएससी गणित 60
एफसी कॉलेज
एमए साइकोलॉजी 40
एमए योगा 40
एमकॉम 80
पीजीडी योगा 40
इंपीरियल कॉलेज
एमए इकोनोमिक्स 60
एमए हिंदी 60
एमकॉम 80
राजकीय महिला कॉलेज
एमए अंग्रेजी 60
एमकॉम 60
राजकीय कॉलेज हांसी
एमकॉम 50
पीजीडीसीए 40
पीजीडी योगा 40
एसडी महिला कॉलेज हांसी
एमए अंग्रेजी 40
एमकॉम 60
राजकीय कॉलेज बरवाला
पीजीडीसीए 40
राजकीय कॉलेज आदमपुर
एमए हिंदी 40
एमएससी ज्योग्राफी 40
महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स कॉलेज
एमए इकोनोमिक्स 30
एमकॉम 30
एमएससी गणित 40
ओडीएम कॉलेज
एमकॉम 40
एमएससी गणित 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें