फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी को लोगों ने बताई ट्रैफिक जाम की समस्या

Thu, 24 Jul 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने वीरवार को अर्बन एस्टेट थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना व्यवस्था और लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद उन्होंने क्षेत्र के मौजिज नागरिकों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने जिंदल पुल के दोनों ओर बाहरी भारी वाहनों के अनियमित रूप से खड़े होने से उत्पन्न ट्रैफिक जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
पुलिस अधीक्षक ने समस्या पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे थाना परिसर को स्वच्छ, हरित और जन-संवेदनशील बनाएं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि उनके आस-पास कोई संदिग्ध गतिविधि या अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक दिखाई दे तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान व निगरानी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आम नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें