फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansi: खारा पानी आने से परेशान ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला, कर्मचारियों को बनाया बंधक

Mon, 10 Oct 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी

सार

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से नहरी पानी नहीं दिया जा रहा। जलघर में लगे बोरवेल का पानी दिया जाता है। यह पानी खराब होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
हांसी के गांव में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी के समीपवर्ती गांव महजत में बने जलघर पर लोगों ने ताला जड़ दिया। सोमवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीण एकत्र होकर आए और जलघर पर ताला लगाकर पांच कर्मचारियों को बंधक बना लिया। गांव सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान चहल ने बताया कि गांव में लगातार खारे पानी की आपूर्ति हो रही है। खारा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। महिलाएं परेशान हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से नहरी पानी नहीं दिया जा रहा। जलघर में लगे बोरवेल का पानी दिया जाता है। यह पानी खराब होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। पीने के लिए महिलाएं दूर दराज से सिर पर पानी ढोकर लाती हैं। भाखड़ा नहर से महजत के लिए लाइन डाली गई थी। जिससे चैनत, खरखड़ी को भी जोड़ दिया गया। इस कारण महजत के जलघर तक पानी नहीं पहुंच रहा।
 

ग्रामीणों ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं होता तो वह सीएम से मुलाकात कर बड़ा आंदोलन करेंगे। पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते - सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान चहल, गांव महजत

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें