फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे के न मिलने पर बिफरे लोग, हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 06 Feb 2017 12:08 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
Missing boy & angry crowd
विज्ञापन
शहर के वार्ड 3 के रहने वाले संजय शर्मा के लापता हुए 8 वर्षीय बेटे रुद्र के बारे में पुलिस द्वारा कोई सुराग न लगाए जाने को लेकर रविवार को क्षेत्रवासी रोषित हो गए। इस बीच लोगों ने प्रदर्शन करते हुए शहर के पुराने बस अड्डे पर हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को बाधित कर दिया। ऐसे में जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी उमेद सिंह व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रोषित लोगों को पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में ठोस कार्रवाई की जा रही है, हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि संजय का बेटा रुद्र 3 फरवरी को लापता हुआ था। इस बाबत संजय द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दिया था। संजय का कहना था कि उसका बेटा घर के बाहर गली में खेल रहा था, कि अचानक वो लापता हो गया। मामले के संबंध में जब दो दिन बाद भी रुद्र का कोई सुराग नहीं लगा, तो बच्चे के परिजन और उसके मोहल्लावासी एकत्रित होकर सुबह पुलिस थाना पहुंचे। यहां पुलिस से रुद्र को ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदम के बारे में क्षेत्रवासियों ने पूछा। पुलिस द्वारा दिए गए जवाब से लोग संतुष्ट नहीं हुए और नारेबाजी करते हुए पुराने बस अड्डे पर आ पहुंचे। इस बीच कुछ देर के लिए कुछ दुकानदारों ने दुकानें भी बंद कर दीं। क्षेत्रवासियों ने करीबन एक घंटा पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली व रुद्र को तलाशने की गुहार लगाई। जाम के चलते शहर से गुजरने वाले हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। करीबन डेढ़ घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई। थाना प्रभारी उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस की दो तीन टीमें रुद्र को तलाशने के लिए जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें