फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टेलीग्राम टास्क, सस्ते ड्राई फ्रूट और नकली भांजे के जाल में फंसे लोग, 10 लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा कराने, सस्ते ड्राई फ्रूट का लालच देने और रिश्तेदार बनकर विश्वास जीतने जैसे हथकंडे अपनाकर तीन लोगों से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गूगल रिव्यू के टास्क में फंसाया
बैंक कॉलोनी निवासी एक डिजाइनर ने शिकायत में बताया कि 26 मई को उसके टेलीग्राम अकाउंट पर संदेश आया, जिसमें गूगल रिव्यू का टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने का दावा किया गया। ठगों ने लिंक भेजकर उसका ट्रेडिंग अकाउंट बनवाया और होटलों को रेटिंग देने के टास्क दिए। शुरुआत में उसके खाते में 2,690 रुपये भेजे गए। भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग खातों में 1 लाख 891 रुपये जमा करवा लिए। बाद में रकम निकालने का प्रयास किया तो केवल 1,000 रुपये ही निकल सके।
सस्ते ड्राई फ्रूट का झांसा
12 क्वार्टर निवासी एक दुकानदार ने बताया कि उसने इंटरनेट पर सस्ते ड्राई फ्रूट का विज्ञापन देखा। संपर्क करने पर आरोपियों ने पहले 12,400 रुपये जमा करवाए और बाद में अलग-अलग बहानों से कुल 49,300 रुपये ले लिए। भुगतान के बावजूद न तो माल भेजा गया और न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन

नकली भांजा बनकर ऐंठे साढ़े आठ लाख
बरवाला क्षेत्र के एक किसान ने बताया कि उसकी बहन का बेटा विदेश में रहता है। एक मई को उसके पास फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को भांजा बलविंद्र बताया। उसने 16 लाख रुपये खाते में भेजने का दावा किया और कहा कि उसमें से तीन लाख रुपये अपने दोस्त को भेज दें। इसके बाद फर्जी रसीद और बैंक कॉल के जरिए भरोसा दिलाया गया। आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में साढ़े आठ लाख रुपये ऐंठ लिए।
एक दिन पहले हुई थी साइबर अपराधों पर समीक्षा बैठक
बुधवार को आईजी कुलदीप सिंह ने साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर एसपी, डीएसपी, विभिन्न इकाइयों के प्रभारियों और साइबर थाना प्रभारी के साथ बैठक की थी। उन्होंने साइबर सेल और थानों के बीच बेहतर समन्वय तथा जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें