फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भिवानी में फसल मुआवजे के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

Thu, 18 Jun 2026 11:43 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के गांव गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ा ने गांव के ही रहने वाले किसान मंजीत से फसल का मुआवजा पास कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार करते हुए एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी यह घूस किसान को उसकी फसल का मुआवजा दिलाने की एवज में ले रहा था। एसीबी की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा।

विज्ञापन


15 हजार की थी मांग, 10 हजार में तय हुआ था सौदा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिवानी के गांव गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ा ने गांव के ही रहने वाले किसान मंजीत से फसल का मुआवजा पास कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता मंजीत ने रिश्वत देने से मना करने के बजाय मोलभाव किया और अंततः दोनों के बीच 10 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद मंजीत ने तुरंत इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई शुरू
रिश्वत के रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद एसीबी की टीम ने पटवारी हर्ष छाबड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और एसीबी की टीम अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें