फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए 500 को एप्वाइंटमेंट तो हजारों को मिली मायूसी

Wed, 11 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने के लिए करीब 500 लोगों को ही ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट मिल सका। महज 56 सेकेंड में ही ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट की लिमिट पूरी हो गई, जिसके बाद वेबसाइट पर हिसार पासपोर्ट मेले के लिए एप्वाइंटमेंट की बजाय मायूसी मिली।
विज्ञापन

अपने शहर में 14-15 जनवरी को लगने वाले पासपोर्ट मेले में हिस्सा लेने के लिए पासपोर्ट अथॉरिटी ने 11 जनवरी का दिन तय किया था। बुधवार को ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट लेना जरूरी था। ठीक 11 बजे चंडीगढ़ के साथ हिसार का ऑप्शन भी दिखा। चंद सेकेंड में ही सैकड़ों लोगों ने आवेदन कर दिए। महज 56 सेकेंड में विभाग की वेबसाइट पर लिमिट पूरी हो गई। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार करीब दस हजार लोगों ने उस समय वेबसाइट पर क्लिक किया था। करीब 500 लोगों को भी एप्वाइंटमेंट नहीं मिली। हजारों लोगों को एप्वाइंटमेंट की बजाय मायूसी मिली। शहर में दो दिवसीय पासपोर्ट मेले के लिए करीब 20 मिनट हिसार का ऑप्शन उपलब्ध कराया जाना था। विभाग की वेबसाइट पर इतनी अधिक संख्या में लोगों ने आवेदन किए कि पहली मिनट में ही लिमिट पूरी हो गई। लोगों ने विभाग की ओर से जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया वहां भी संपर्क नहीं हो सका। यह नंबर बार बार व्यस्त बताया जाता रहा।

यह प्रमाण लेकर आएं
जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की पॉलिसी, सरकारी सेवा संबंधी सर्विस रिकॉर्ड
विज्ञापन


एप्वाइंटमेंट के हिसाब से पहुंचे बीडीपीओ ऑफिस
जिन लोगों को बुधवार को ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट मिल गया ऐसे लोगों को एप्वाइंटमेंट के हिसाब से 14 या 15 को बीडीपीओ ऑफिस में पहुंचना होगा। यहां विभाग की ओर मेले में अलग-अलग स्टाल लगाई जाएंगी। कैमरा मशीन, फिंगर प्रिंट मशीन से यहां पर ही फोटो क्लिक किया जाएगा। फिंगर प्रिंट भी लिए जाएंगे, जिसमें कुछ मिनटों में ही आपका मौके पर ही वेरिफिकेशन हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें