फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के पेपर में पार्षदों ने दिए सिटी को 50 प्रतिशत अंक

Wed, 11 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
नगर निगम
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई क्यूसीआई टीम के सर्वे के बाद पार्षदों ने निगम अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है। पार्षदों ने कहा है कि सर्वे रिजल्ट आएगा तब शहर की छवि खराब होगी। हमारा शहर 50 प्रतिशत से अधिक अंक नहीं ले पाएगा। पार्षदों ने कहा कि कई कॉलोनियों के हालात को ऐसे हैं जिनमें जीरो अंक आएंगे। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने टीम सदस्यों को ज्यादा खराब हालात वाले इलाकों में जाने ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन


नरेंद्र शर्मा बोले 2 हजार में से शहर को मिल सकते हैं 700 अंक
वार्ड 19 केे पार्षद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि मेरे वार्ड में गीता कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, फ्रेंडस इनक्लेव सहित कई कॉलोनियां ऐसी हैं जिनमें गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। उन कॉलोनियों में अगर सर्वे टीम जाती तो जीरो अंक मिलने थे। हालांकि उन्होंने कहा है कि शहर को स्वच्छता के 2 हजार में से 7 सौ अंक मिल सकते हैं।

उदयवीर मिंटू बोले मेरे वार्ड के हिसाब से 80 प्रतिशत अंक मिलना तय
वार्ड 13 के पार्षद उदयवीर मिंटू ने कहा कि मेरा वार्ड अधिकतर पॉश इलाके का है। मगर महाबीर कॉलोनी एरिया सहित कुछ एरिया ऐसा है जहां काफी कुछ कमियां है। उन्होंने स्वच्छता के शहर को 80 प्रतिशत अंक दिए हैं।
विज्ञापन


पार्षद अजीत ने दिए 50 प्रतिशत अंक
वार्ड 10 के पार्षद अजीत ने स्वच्छता सर्वेक्षण में सिटी को 50 प्रतिशत अंक दिए है। उन्होंने कहा कि सूर्य नगर तो गांवों जैसा है। निगम को टीम आने की सूचना तीन दिन पहले से थी। कर्मचारियों से सफाई करवा दी मगर कई गलियों में हालात खराब थे। वार्ड के दोनों तरफ रेलवे लाइन के साथ साथ गंदा पानी भरा रहता है।

मेरे वार्ड में तो न सफाई कर्मचारी न ही दरोगा कैसे मिलेंगे नंबर
पार्षद अनीता रानी के पति अजीत सिंह ने कहा है कि वार्ड 9 में तो न सफाई कर्मचारी हैं और न ही दरोगा। वार्ड के लिए सफाई कर्मचारी न मिलना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि ओवरऑल शहर को 50 प्रतिशत अंक मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को लेकर निगम प्रशासन को चेतावनी है वे वार्ड में कर्मचारी लगाएं वरना वे अपने तरीके से फिर विरोध जताएंगे, जिसमें धरना प्रदर्शन से लेकर भूख हड़ताल तक हो सकती है।

23 फरवरी को आएगा स्वच्छ सिटी में रैंकिंग का रिजल्ट
- केंद्र सरकार की वेबसाइट पर जारी होगी रैंकिंग
- 4 फरवरी तक फील्ड सर्वे के बाद 15 तक अपलोड होंगे आंकडे़
हिसार। स्वच्छता की परीक्षा में हिसार के कितने नंबर आएंगे यह सवाल हर किसी के जहन में है। केंद्र सरकार की टीम के अनुसार 23 फरवरी को यह हिसार की रैंकिंग घोषित होने की संभावना है। 4 फरवरी तक सर्वे के बाद 15 तक सभी एजेंसी अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार की वेेबसाइट पर अपलोड करेंगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण में हिसार अपनी परीक्षा दे चुका है। चार जनवरी से केंद्र सरकार की ओर से सर्वे शुरू किया गया है, जिसमें हरियाणा के 20 शहर शामिल किए गए थे। केंद्र सरकार की टीम ने हिसार में दो दिन फील्ड सर्वे किया। इसके बाद निगम कार्यालय से स्वच्छता के बारे में रिकॉर्ड भी हासिल किया। पूरा रिकॉर्ड लेकर टीम वापस जा चुकी है। अब लोगों को हिसार की रैंकिंग रिपोर्ट का इंतजार है। स्वच्छ भारत सर्वे के लिए काम कर रही क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से सभी शहरों में 4 फरवरी तक फील्ड सर्वे किया जाएगा। इसके बाद सभी शहरों की रिपोर्ट अपलोड की जाएंगी। 15 फरवरी तक सभी शहरों के आंकडे़ जुटा लिए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से 23 फरवरी को स्वच्छ सिटी की रैंकिंग का एलान किए जाने की तैयारी है, जिसमें हर एक शहर की रैंकिंग को स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

टॉप थ्री को मिलेगा सम्मान
पहले तीन रैंकिंग हासिल करने वाले शहरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित कराने की तैयारी है। केंद्र सरकार की ओर से एक समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। अगर पीएम नहीं आ सके तो केंद्रीय शहरी मंत्री की ओर से पुुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

100 रैंकिंग तक को बेहतर का खिताब
केंद्र सरकार की ओर से कराए गए सर्वे के आधार पर शहरों की रैंकिंग होगी। सबसे टॉप 100 शहरों को बेहतर माना जाएगा। 100 से 200 रैंकिंग को औसत के तौर पर लिया जाएगा। 200 से 300 रैंकिंग को सफाई के लिहाज से सामान्य आंका जाएगा। 300 से 400 रैंक वाले सिटी खराब सफाई व्यवस्था मानी जाएगी। 400 से 500 रैंकिंग को गंदगी वाले शहर के तौर पर पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें