दो फरवरी से बांग्लादेश में होने वाले साउथ एशियन गेम्स में नेहा और पूजा किक का दम दिखाएंगी। नेहा मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोच अश्वनी कुमार, नरेंद्र कुमार के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। पूजा अलखपुरा के फुटबाल ग्राउंड में कोच सोनिका बिजाणिया के पास करीब 10 साल से प्रैक्टिस कर रही हैं।
हिसार के मंगाली गांव की नेहा और भिवानी के अलखपुरा की पूजा को फुटबाल का नशा है। नेहा जब 10 वर्ष की थी, तभी उसकी जिद पर पिता धर्मबीर ने फुटबाल लाकर दी थी। इसके बाद नेहा पर फुटबाल खेलने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उसने पांचवीं कक्षा से ही गोलपोस्ट में शानदार किक मारनी शुरू कर दी। अब फारवर्ड नेहा अंडर-19 भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा हैं। दो फरवरी से बांग्लादेश में होने वाले साउथ एशियन गेम्स में नेहा और पूजा किक का दम दिखाएंगी। नेहा की तरह पूजा भी गोल करने में माहिर हैं। खेलते समय इनका लक्ष्य सिर्फ गोल करना होता है। भारत का पहला मैच शुक्रवार को भूटान के साथ होना है।
विज्ञापन
नेहा मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोच अश्वनी कुमार, नरेंद्र कुमार के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। पिता धर्मबीर किसान एवं माता सुमित्रा गृहिणी हैं। नेहा की छोटी बहन तमन्ना भी फुटबाल की नेशनल खिलाड़ी है। 17 साल की नेहा बाएं पैर से किक लगाती है, वह टीम में फारवर्ड है। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले साउथ एशियन गेम्स के लिए नेहा गोवा में कैंप में प्रशिक्षण ले रही थी। वह 2022 में अंडर-17 वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं।
टीम में भिवानी के अलखपुरा की पूजा भी शामिल
फुटबाल कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि अंडर-19 महिला फुटबाल टीम में हरियाणा से दो बेटियां शामिल हैं। मंगाली की नेहा के अलावा भिवानी के अलखपुरा की पूजा शामिल हैं। पूजा अलखपुरा के फुटबाल ग्राउंड में कोच सोनिका बिजाणिया के पास करीब 10 साल से प्रैक्टिस कर रही हैं। वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह भी फारवर्ड है। पूजा ने वर्ष 2023 में अंडर-17 स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
साउथ एशियन गेम्स में भारत के मुकाबले
पहला मैच : 2 फरवरी को भूटान के साथ
दूसरा मैच : 4 फरवरी को बांग्लादेश के साथ
तीसरा मैच : 6 फरवरी को नेपाल के साथ
फाइनल मैच : आठ फरवरी को होगा
आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। काफी खुशी की बात है कि बेटी नेहा भारतीय टीम में खेल रही है। पहले भी बेटी कई पदक जीतकर नाम रोशन कर चुकी है। छोटी बेटी तमन्ना भी फुटबाल खेलती है। - सुमित्रा, नेहा की माता