फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नारी शक्ति के हाथों में होगी पार्किंग की बागडोर, राजगुरु मार्केट में पार्किंग के ठेके के लिए तीन स्वयं सहायता समूहों ने जताई दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सबसे व्यस्त राजगुरु मार्केट की पार्किंग व्यवस्था नारी शक्ति संभालेगी। ठेका हासिल करने के लिए तीन महिला स्वयं सहायता समूहों ने दावेदारी पेश की है। नगर निगम ने तकनीकी बिड खोल दी है। दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र समूह का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


राजगुरु मार्केट में पार्किंग का मुद्दा बड़ा गंभीर है। यहां पार्किंग को लेकर कई बार विवाद भी हो चुके हैं। पिछले आठ साल से पार्किंग का टेंडर राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ही लेती रही है। मगर सीएम विंडो पर शिकायत होने के बाद एसोसिएशन से पार्किंग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई। अब महिला स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है।

हर रोज आते हैं करीब एक हजार वाहन

राजगुरु मार्केट में शहर और आसपास के अन्य जिलों से हजारों ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब एक हजार ग्राहक बाइक और गाड़ी लेकर आते हैं। इन वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए नगर निगम की जिम्मेदारी लगी हुई है। नगर निगम प्रशासन समय-समय पर एसोसिएशन व फर्मों के माध्यम से पार्किंग की संभाल करवाता रहा है। वाहन चालक निर्धारित शुल्क देकर वाहन पार्किंग में लगाते हैं।
विज्ञापन




:::::::::::::



राजगुरु मार्केट की पार्किंग का ठेका लेने के लिए तीन महिला समूहों ने आवेदन किया है। अब इनके आवेदन के साथ लगे दस्तावेज को जांचने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद पार्किंग संभालने की जिम्मेदारी तय की जाएगी। -सुनील लांबा, पालिका अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें