तीसरे आखिरी चरण में रविवार को 470 पदों के लिए 1293 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इन तीन खंड के कुल 409 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 14 हजार 285 मतदाता अपनी वोट के जरिए जनप्रतिनिधि चुनेंगे। उकलाना, अग्रोहा तथा आदमपुर ब्लॉक में पंच सरपंच के 1058 प्रत्याशियों का रिजल्ट रविवार देर रात तक घोषित हो जाएगा।
आखिरी चरण का मतदान कराने के लिए कर्मचारी चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। 409 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए 2100 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। हर एक मतदान केंद्र पर पांच-पांच कर्मचारी रहेंगे। जिस मतदान केंद्र पर 650 मतदाताओं से अधिक वोट होंगे, ऐसे केंद्र पर एक अतिरिक्त कर्मचारी भी उपलब्ध कराया गया है।
तीसरे चरण में ब्लॉक समिति के 62 पदों में से तीन को सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। सरपंच के 68 पदों में से 5 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। पंच के 913 में से 565 बिना मतदान के ही चुन गए। जिले के 2 लाख 14 हजार 285 मतदाता वोट के जरिए अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो जाएगा। मतदान से पहले हर एक मतदान केंद्र पर मॉक पोल कराया जाएगा।
खंड पद महिला प्रत्याशी पुरुष प्रत्याशी कुल प्रत्याशी
आदमपुर ब्लॉक समिति 33 69 102
अग्रोहा ब्लॉक समिति 33 41 74
उकलाना ब्लॉक समिति 20 39 59
---
आदमपुर सरपंच 39 97 136
अग्रोहा सरपंच 40 54 94
उकलाना सरपंच 39 58 97
---
आदमपुर पंच 118 228 358
अग्रोहा पंच 78 180 158
उकलाना पंच 50 77 127
आखिरी चरण में 272 मतदान केंद्रों पर खास निगरानी
तीसरे आखिरी चरण के चुनाव के लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी की है। आदमपुर में 165 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 43 संवेदनशील तथा 31 अति संवेदनशील की सूची में शामिल किए गए हैं। अग्रोहा में 136 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 42 संवेदनशील तथा 48 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। उकलाना में कुल 108 मतदान केंद्र होंगे, इसमें 48 को संवेदनशील तथा 60 को अति संवेदनशील घोषित किया है।
कहां कितने जनप्रतिनिधि पद
खंड पंच सरपंच पंचायत समिति सदस्य
उकलाना 253 18 18
आदमपुर 358 28 24
अग्रोहा 302 22 20
---
इन गांवों में चुनावी विवाद की आशंका
आदमपुर में भोड़िया बिश्नोयान, चौधरीवाली, चूली बागडियान, दडौली, ढाणी मोहब्बतपुर, घुडसाल, काबरेल, कोहली, लाडवी, जवाहर नगर, मंडी आदमपुर, मोडाखेडा, सदलपुर, सीसवाल, तेलनवाली, गांव आदमपुर को संवेदनशील माना गया है। अग्रोहा खंड के कालीरावण, किरमारा, कुलेरी, नगंथला, सारंगपुर, सिवानी बोलान को संवेदनशील घोषित किया गया है। उकलाना खंड के बिठमडा, चमारखेडा, दौलतपुर, फरीदपुर, कंडूल, खैरी, किनाला, लितानी, मुगलपुरा, प्रभुवाला, सूरेवाला गांव को संवेदनशील घोषित किया गया है।
ये मतदाता करेंगे फैसला
खंड मतदान केंद्र महिला मतदाता पुरुष मतदाता कुल मतदाता
आदमपुर 165 39797 45739 85536
अग्रोहा 136 31890 36707 68597
उकलाना 108 27450 32702 60152