फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मौत : 22 फुट तक घसीटता ले गया ट्रक, बाल पड़े रहे गए सड़क पर

विज्ञापन
मृतक शिवदयाल का फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
ट्रक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिरसा चुंगी के समीप शनिवार रात को हुआ। डोगरान मोहल्ले के कबीर चौक निवासी 55 वर्षीय शिवदयाल ट्रक के टायरों के बीच फंस गए और ट्रक करीब 22 फुट तक उसे घसीटता ले गया। हादसा इतना दर्दनाक व रोंगटे खड़े कर देने वाला था कि इसमें शिवदयाल का सिर बुरी तरह कुचला गया और उसके सिर के बाल सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे थे। 40 वर्षीय राकेश गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवदयाल और राकेश शनिवार रात करीब आठ बजे स्कूटी पर बरवाला रोड की ओर जा रहे थे। स्कूटी राकेश चला रहा था। वे सिरसा चुंगी के नजदीक पहुंचे थे कि एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में शिवदयाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। नजदीक स्थित पीजी के छात्रों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रविवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हेलमेट नहीं पहने थे दोनों: जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार शिवदयाल और राकेश दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हेलमेट होता तो शायद शिवदयाल की जान बच सकती थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवदयाल मजदूरी करता था। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं। घायल राकेश भी मजदूरी करता है और उसकी दो बेटी और एक बेटा हैं।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिरसा की महिला की मौत
सिरसा के आईटीआई चौक के समीप शनिवार दोपहर को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी चालक सिरसा के सिटी थाना के समीप की निवासी 45 वर्षीय सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में पहुंचाया। इलाज के दौरान रविवार सुबह सोनिया ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सिरसा की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि सोनिया सिरसा के हेल्थ केयर सेंटर में बिजनेस करती थी। उसके दो बेटे और दो बेटी हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सोनिया स्कूूूटी पर अपने घर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें