फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन का भी विद्यार्थियों को दिया जाएगा विकल्प, ओपन बुक एग्जाम नहीं होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोरोना संकट के बीच विद्यार्थियों की परीक्षाएं 11 सितंबर से होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षाओं का मोड ऑफलाइन ही रहेगा, लेकिन जो विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षाएं देना चाहते हैं, वे ऑनलाइन तरीके से भी परीक्षाएं दे सकेंगे। हालांकि अभी इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय नहीं हैं।
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने ओपन बुक एग्जाम या कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तर्ज पर घर पर बैठकर परीक्षाएं देने की धारणा को लागू करने से स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया है। कुलपति ने कहा कि कामचलाऊ तौर पर परीक्षाएं नहीं होंगी। परीक्षाएं परीक्षा के तरीके से होंगी।
पिछले पांच दिनों से आ रहे औसतन 100 मरीज
जिले में कोरोना के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। पांच दिनों से कोरोना मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन औसतन 100 तक पहुंच रहा है। 25 अगस्त को 74, 26 अगस्त को 139, 27 अगस्त को 91 और 28 अगस्त को 112 केस सामने आए थे। ऐसे में विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावक भी ऑफलाइन परीक्षाओं का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होगा
हम 11 सितंबर से परीक्षाएं ले रहे हैं, जो देना चाहे दे, जो नहीं देना चाहता ना दे। ऑफलाइन के अलावा विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षाएं भी दे सकता है। कोरोना केस प्रतिदिन बढ़ रहे हैं तो इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते। डब्ल्यूएचओ ही कुछ कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना होगी। अगर तिथि बढ़वानी होगी तो हम यूजीसी को लिखकर अक्तूबर तक का समय मांग लेंगे।
विज्ञापन

- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें