फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ब्लू बर्ड झील के आसपास जंगल हटाने का विरोध

विज्ञापन
ब्लू बर्ड झील के पास से जंगल हटाने का विरोध करते लोग। 
विज्ञापन
हिसार। जिले की एकमात्र झील ब्लू बर्ड के आसपास बसे हरे भरे जंगल को उखाड़े जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने बुधवार को मौके पर पहुंच कर विरोध जताया। शहीद उधम सिंह, शहीद मदनलाल ढींगड़ा मार्केट एसोसिएशन, ग्रीन रेड स्क्वेयर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण हिंदू , संजय देव,जितेंद्र सोनी,संजीव चौहान, रमेश, हिसार ग्रीन टीम के सदस्यों ने ब्लू बर्ड पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जंगल को नहीं काटने दिया जाएगा चाहे इसके लिए कोर्ट से स्टे लेना पड़े या मंत्रियों, अधिकारियों के यहां धरना लगाना पड़े। ऐसा फैसला हिसार के सभी पर्यावरण प्रेमियों व पशु पक्षी प्रेमियों के विचारों से लिया गया है। दिल्ली बाईपास पर ब्लू बर्ड झील के चारों ओर 7.5 एकड़ में जंगल है। इसमें हजारों पशु-पक्षियों का बसेरा है। लोग हर रोज यहां बंदरों को केले चने, पक्षियों को दाने और पानी भी सकोरों में डालने आते हैं। लोगों का भावनात्मक जुड़ाव यहां के जानवरों से है। हरियाणा टूरिज्म ने जंगल को हटाने के लिए 6 लाख रुपये में काटने का टेंडर जारी कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने इस बारे में पर्यटन मंत्री को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें