फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातरोड में फिर गरमाया खेल स्टेडियम बनाने का मामला

Mon, 16 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सातरोड में फिर गरमाया खेल स्टेडियम बनाने का मामला - फोटो : bureau
विज्ञापन
सातरोड में खेल स्टेडियम बनने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। लोगों के विरोध के कारण रेलवे का विद्युतीकरण का काम अटक सकता है। वार्ड 11 के पार्षद राजपाल मांडू व गांव के लोगों ने साफ कहा है कि प्रशासन ने उन्हें खेल स्टेडियम की बाउंडरी व मिट्टी भराई का काम जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


मगर आज तक मिट्टी भराई व बाउंडरी का काम शुुुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने अपनी सवा दो एकड़ जमीन में कांटेदार तार लगाकर बाउंडरी लगा दी, जिसके कारण गांव के नौजवान युवा खेल नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि सातरोड से अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं। मगर नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण खिलाड़ियों को परेेेेशानी झेलनी पड़ रही है।

आज मिलेंगे डीसी से
पार्षद राजपाल मांडू ने कहा कि वे गांव के खिलाड़ियों व गणमान्य लोगों के साथ नए डीसी निखिल गजराज से मिलेंगे। नए डीसी साहब को पहले पूरा स्टेटस बताएंगे। अगर हमें उचित आश्वासन नहीं मिलता तो हम मंगलवार को रेलवे के निर्माणाधीन फीडर के अंदर टेंट गाड़कर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


डीसी ने दिए थे एक्सईएन को आदेश
पार्षद का कहना है कि डेढ़ महीने पहले डीसी चंद्रशेेेखर खरे ने नगर निगम के एक्सईएन को आदेश दिए थे। नगर निगम के अधिकारियों ने कोई काम की शुरुआत तक नहीं करवाई। अब परेेशानी खिलाड़ियों को आ रही है। जब तक रेलवे ने बाउंडरी नहीं लगाई थी तब तक को उन्हें खेलने में कोई दिक्कत नहीं थी। बाउंडरी लगाए जाने के बाद खिलाड़ी प्रेक्टिस नहीं कर पा रहे। जिस स्थान पर स्टेडियम बनना है वहां मैदान में गड्ढे हैं।

सवा दो एकड़ दी थी जमीन
सातरोड पंचायत की जमीन जो नगर निगम के अंडर आ गई है इसमें से प्रशासन ने रेलवे को सवा दो एकड़ जमीन फीडर लगाने के लिए दी है। इस जमीन पर सातरोड खास व खुर्द के खिलाड़ियों ने मैदान बनाया हुआ था। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसके बाद ग्रामीणों ने इस कंडीशन पर जमीन रेलवे को दी कि प्रशासन उन्हें दस एकड़ जमीन इसके बदले खेल स्टेडियम के लिए दे। प्रशासन ने इनकी शर्त मंजूर कर ली थी।

गांव की चौपाल में हुई मीटिंग
स्टेडियम मामले को लेकर सातरोड गांव की चौपाल में मीटिंग हुई। खिलाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर भी मैदान में नारेबाजी की। इस मीटिंग में कमेटी प्रधान सतबीर, सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंघल, प्रताप फौजी, अरूण शर्मा, सुरेश ग्रेवाल, हरपाल मलिक, पूर्व सरपंच दयानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें